भारत का भूगोल – Top 50 MCQs in Hindi: प्रतियोगि परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण
भारत का भूगोल: अति महत्वपूर्ण 50 बहुविकल्पीय प्रश्न
भारत का भूगोल न केवल हमारे देश की भौतिक संरचना, नदियों, पर्वतों, खनिज संसाधनों और जलवायु को समझने में सहायता करता है, बल्कि यह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, GPSC, SSC, रेलवे, पुलिस भर्ती, शिक्षक पात्रता परीक्षा आदि के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है।
इस पोस्ट में हमने भारत के भूगोल के 50 अति महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) को सरल भाषा में संकलित किया है, जो परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स पर आधारित हैं। यदि आप अपनी General Knowledge और Geography को मज़बूत करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी।
भारत का भूगोल (Indian Geography): अति महत्वपूर्ण 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
उत्तर:- (C) सतलुज
- सतलुज नदी शिपकी ला दर्रे से गुज़रती है।
- शिपकी ला दर्रा भारत-चीन सीमा पर स्थित है।
- सतलुज नदी तिब्बत से भारत में शिपकी ला दर्रे के पास से प्रवेश करती है।
उत्तर:- (B) भोर घाट
- भोर घाट दर्रा मुंबई और पुणे के बीच संपर्क मार्ग है।
- भोर घाट दर्रा उत्तरी सहयाद्री पर्वत श्रृंखला में है।
- भोर घाट दर्रा मुंबई-पुणे-चेन्नई रेल मार्ग और सड़क मार्ग को जोड़ता है।
उत्तर:- (D) बनिहाल दर्रा
- जवाहर सुरंग बनिहाल दर्रे के नीचे स्थित है।
- जवाहर सुरंग जम्मू और कश्मीर के पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में है।
- जवाहर सुरंग को बनिहाल सुरंग के नाम से भी जाना जाता है।
उत्तर:- (B) कोंकण तट
- कोंकण तट को अपरांता भी कहा जाता है।
- कोंकण तट को कोंकण गोवा तट भी कहा जाता है।
- कोंकण तट पर कई द्वीप भी हैं, जैसे कि इल्हास डी गोवा, साल्सेट द्वीप।
उत्तर:- (C) मन्नार की खाड़ी
- पम्बन द्वीप मन्नार की खाड़ी में स्थित है।
- पम्बन द्वीप, जिसे रामेश्वरम द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, प्रायद्वीपीय भारत और श्रीलंका के बीच स्थित एक द्वीप है।
उत्तर:- (B) असम
- काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम राज्य में स्थित है।
- यह असम का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है।
- काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा निवास स्थान है।
- काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।
उत्तर:- (B) गंगा
- भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है।
- गंगा नदी की लंबाई 2,525 किलोमीटर है।
- गंगा नदी, हिमालय के गंगोत्री हिमनद से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
- गंगा नदी, उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है।
- गंगा नदी को भारत की सर्वाधिक पवित्र नदी भी माना जाता है।
- प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी गोदावरी है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है।
उत्तर:- (D) जम्मू और कश्मीर
- डल झील केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर में स्थित है।
- डल झील जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी शहरी झील है।
- डल झील को 'कश्मीर का मुकुट' या 'श्रीनगर का गहना' भी कहा जाता है।
उत्तर:- (B) 2008
- भारत की सबसे पवित्र नदी मानी जाने वाली गंगा नदी को 4 नवंबर 2008 को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया।
- इसे यह दर्जा तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिया था।
उत्तर:- (C) 1958
- भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (NAFED) की स्थापना 2 अक्टूबर, 1958 को गांधी जयंती के दिन की गई थी।
- यह कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
- इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
- NAFED कृषि उपजों की खरीद और विपणन करने वाली भारत की सबसे बड़ी एजेंसियों में से एक है।
उत्तर:- (D) राजस्थान
- • भारत के सभी राज्यों में क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
उत्तर:- (B) पश्चिम बंगाल
- फ़रक्का परियोजना, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में स्थित है।
- यह परियोजना गंगा नदी पर बने फ़रक्का बैराज से जुड़ी हुई है।
उत्तर:-(D) सोन नदी
- बाणसागर परियोजना, सोन नदी पर मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले के देवलोंड में स्थित है।
- इस परियोजना का नाम 7वीं शताब्दी के संस्कृत विद्वान बाण भट्ट के नाम पर रखा गया है।
- यह परियोजना बिहार, मध्य प्रदेश, और उत्तर प्रदेश के बीच एक संयुक्त उद्यम है।
उत्तर:-(B) राजस्थान
- थार मरुस्थल, भारत के राजस्थान, गुजरात, पंजाब, और हरियाणा राज्यों में फैला हुआ है।
- थार मरुस्थल का ज़्यादातर हिस्सा राजस्थान में है।
- थार मरुस्थल को ग्रेट इंडियन डेजर्ट भी कहा जाता है।
- यह भारत का सबसे बड़ा रेतीला मरुस्थल है।
- थार मरुस्थल में डेजर्ट नेशनल पार्क, ताल छापर अभयारण्य, और सुंधा माता संरक्षण रिजर्व जैसे संरक्षित क्षेत्र है।
उत्तर:-(C) ओडिशा
- चिल्का झील ओडिशा राज्य में स्थित है।
- चिल्का झील की विशेषता यह है कि यह भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील होने के लिए भी प्रसिद्ध है।
- चिल्का झील भारत के अस्थायी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में से एक है।
- चिल्का झील रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व का पहला भारतीय वेटलैंड है।
उत्तर:-(A) पिग्मिलियन द्वीप
- इंदिरा प्वाइंट, भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु है।
- इंदिरा प्वाइंट निकोबार ज़िले के ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।
उत्तर:-(B) इंदिरा गांधी नहर
- इंदिरा गांधी नहर, जिसे पहले राजस्थान नहर के नाम से जाना जाता था, भारत की सबसे लंबी नहर है।
- इंदिरा गांधी नहर की लंबाई करीब 650 किलोमीटर है।
- इंदिरा गांधी नहर पंजाब और हरियाणा से होकर गुज़रती है और राजस्थान के थार रेगिस्तान तक जाती है।
- इंदिरा गांधी नहर सतलुज नदी पर बने हरिके बैराज से शुरू होती है।
उत्तर:-(C) झारखंड
- भारत में कोयले का सबसे ज़्यादा भंडार झारखंड में है।
उत्तर:-(D) ज़िंक (जस्ता - Zink)
- राजस्थान के उदयपुर ज़िले में स्थित जावर की खदानें ज़िंक और सीसे के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
- जावर की खदान दुनिया की सबसे पुरानी ज़िंक की खदानों में से एक है।
- जावर खदान को हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड ने विकसित किया है।
उत्तर:-(B) भारत
- भारत दुनिया में थोरियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
- भारत के केरल राज्य में थोरियम का सबसे ज़्यादा उत्पादन होता है।
- थोरियम एक रेडियोधर्मी तत्व है।
- थोरियम का इस्तेमाल नए प्राथमिक ऊर्जा स्रोत के तौर पर किया जा सकता है।
उत्तर:-(C) झारखंड
- दलमा वन्यजीव अभयारण्य झारखंड राज्य में स्थित है।
- दलमा वन्यजीव अभयारण्य भारतीय हाथियों के संरक्षण के लिए जाना जाता है।
उत्तर:-(D) हिमाद्रि
- भारत का आर्कटिक अनुसंधान स्टेशन हिमाद्रि है।
- "हिमाद्रि" आर्कटिक अनुसंधान स्टेशन नॉर्वे के स्वालबार्ड में स्थित है।
- हिमाद्रि आर्कटिक में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए बनाया गया भारत का पहला स्थायी स्टेशन है।
- हिमाद्रि आर्कटिक अनुसंधान स्टेशन का उद्घाटन 1 जुलाई, 2008 को हुआ था।
उत्तर:-(B) विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड
- विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड की शुरुआत 18 जनवरी 1923 को नलवाडी कृष्णराज वोडेयार और उनके दीवान सर एम विश्वेश्वरैया द्वारा मैसूर आयरन वर्क्स के रूप में की गई थी
- विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड भारत के भद्रावती शहर में स्थित है।
- विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट (VISL) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की एक इकाई है।
उत्तर:-(B) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
- भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant -BSP) भारत के छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित है।
- भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना दूसरी पंचवर्षीय योजना (1956-61) के दौरान हुई थी।
- भिलाई इस्पात संयंत्र सोवियत संघ की मदद से बनाया गया था।
उत्तर:-(D) असम
- भारत में चाय उत्पादन में असम पहले नंबर पर है।
- भारत में चाय उत्पादन में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।
- चाय उत्पादन के लिए उपयुक्त जलवायु और ढलानदार पहाड़ी इलाके होने वाले राज्यों में ही चाय बागान लगते है।
- भारत में काली, हरी, सफ़ेद, और ऊलोंग जैसी कई तरह की चाय का उत्पादन होता है।
उत्तर:-(C) मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश के होशंगाबाद ज़िले में स्थित पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।
- पचमढ़ी सतपुड़ा रेंज की घाटी में स्थित है।
- पचमढ़ी को 'सतपुड़ा की रानी' और 'मध्य प्रदेश की शिमला' के नाम से भी जाना जाता है।
उत्तर:-(C) उत्तर प्रदेश
- भारत में गेहूं उत्पादन में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है।
उत्तर:-(B) 1967-68
- हरित क्रांति की शुरुआत नॉर्मन बोरलॉग ने 1960 के दशक में की थी।
- नॉर्मन बोरलॉग को दुनिया भर में 'हरित क्रांति के जनक' के रूप में जाना जाता है।
- भारत में हरित क्रांति मुख्यतः एम.एस. स्वामीनाथन के नेतृत्व में शुरू हुई।
- भारत में हरित क्रांति के जनक एम.एस. स्वामीनाथन को माना जाता है।
उत्तर:-(D) मूसी
- हैदराबाद मूसी नदी के किनारे बसा है।
- मूसी नदी कृष्णा नदी की एक सहायक नदी है।
- हैदराबाद भारत के तेलंगाना राज्य की राजधानी है।
- मूसी नदी विकाराबाद के पास अनंतगिरी पहाड़ियों से निकलती है।
उत्तर:-(B) कृष्णा नदी
- तुंगभद्रा नदी दक्षिण भारत की एक महत्वपूर्ण नदी है और यह कृष्णा नदी की प्रमुख सहायक नदी है।
- तुंगभद्रा नदी का निर्माण तुंगा और भद्रा नामक दो नदियों के संगम से होता है।
- तुंगभद्रा नदी कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में पश्चिमी घाट से निकलती हैं।
- तुंगभद्रा नदी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से होकर बहती है और अंततः कृष्णा नदी में मिल जाती है।
उत्तर:-(A) सुंदरबन डेल्टा
- सुंदरबन डेल्टा दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा है।
- सुंदरबन डेल्टा गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के मिलकर बंगाल की खाड़ी में गिरने से बनता है।
- सुंदरबन डेल्टा यह डेल्टा मुख्य रूप से भारत और बांग्लादेश में फैला हुआ है।
- सुंदरबन डेल्टा में सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान स्थित है, जो रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर:-(B) भूपेन हजारिका पुल
- भूपेन हजारिका पुल, जिसे ढोला-सादिया पुल भी कहा जाता है, भारत का सबसे लंबा नदी पुल है।
- भूपेन हजारिका पुल को ढोला-सादिया पुल भी कहा जाता है।
- भूपेन हजारिका पुल असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ता है।
- भूपेन हजारिका पुल ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी लोहित पर बना हुआ है। इसकी लंबाई लगभग 9.15 किमी है।
उत्तर:-(D) कोलकाता
- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) का मुख्यालय कोलकाता में है।
- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना साल 1851 में हुई थी।
- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद, शिलांग और कोलकाता में छह क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
उत्तर:-(B) नागपुर
- भारतीय खान ब्यूरो (IBM) भारत सरकार के खनन मंत्रालय (Ministry of Mines) के अंतर्गत कार्य करने वाली एक प्रमुख संस्था है।
- भारतीय खान ब्यूरो (IBM) स्थापना 1948 में की गई थी, और इसका मुख्यालय नागपुर, महाराष्ट्र में स्थित है।
उत्तर:-(C) ओडिशा
- भारत में लौह अयस्क का सबसे ज़्यादा उत्पादन ओडिशा राज्य में होता है।
- ओडिशा में लौह अयस्क के भंडार, मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़, और जाजपुर ज़िलों में हैं।
- छत्तीसगढ़ में बस्तर और दुर्ग ज़िलों में लौह अयस्क के भंडार हैं।
- कर्नाटक में बेल्लारी और चित्रदुर्ग ज़िलों में लौह अयस्क के भंडार हैं।
- झारखंड में सिंहभूम और चाईबासा ज़िलों में लौह अयस्क के भंडार हैं।
उत्तर:-(A) पश्चिमी जर्मनी
- राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) की स्थापना जर्मनी के सहयोग से की गई थी।
- राउरकेला स्टील प्लांट की स्थापना 3 फ़रवरी, 1959 को ओडिशा के राउरकेला में हुई थी।
- राउरकेला स्टील प्लांट की स्थापना के लिए पश्चिम जर्मनी के औद्योगिक निगमों से मदद ली गई थी।
- राउरकेला स्टील प्लांट का संचालन स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL) करता है.
उत्तर:-(B) कंचनजंगा
- कंचनजंगा (Kangchenjunga) भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊँचाई 8,586 मीटर (28,169 फीट) है।
- कंचनजंगा दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी भी है, जो हिमालय पर्वत श्रृंखला में स्थित है।
- कंचनजंगा सिक्किम और नेपाल की सीमा पर स्थित है।
- कंचनजंगा पर्वत पांच चोटियों का समूह है, जिन्हें स्थानीय भाषा में "पवित्र हिमालयी खजाना" (Five Treasures of Snow) कहा जाता है।
उत्तर:-(B) मौसिनराम
- भारत में सबसे ज़्यादा बारिश मेघालय के मौसिनराम में होती है।
- मौसिनराम यह दुनिया का भी सबसे ज़्यादा बारिश वाला क्षेत्र है।
- मौसिनराम को बादलों की भूमि भी कहा जाता है।
उत्तर:-(D) गुजरात
- भारत में सबसे लंबी तटरेखा गुजरात राज्य में है।
- गुजरात की तटरेखा अरब सागर से घिरी हुई है और इसकी लंबाई करीब 1,600 किलोमीटर है।
- भारत की कुल तटरेखा 7,516.6 किलोमीटर है।
- भारत में समुद्र तट वाले नौ राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश हैं, जो इस प्रकार है:
- भारत में समुद्र तट वाले राज्य:
- गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल।
- भारत में समुद्र तट वाले केंद्र शासित प्रदेश:
- दमन और दीव, पुदुचेरी।
उत्तर:-(C) 82.5° पूर्व देशांतर
- भारत का मानक समय 82°30' पूर्व देशांतर रेखा के आधार पर निर्धारित किया गया है, जो उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के पास से गुजरती है।
- यह देश में सभी स्थानों के लिए समान समय सुनिश्चित करता है।
- भारतीय मानक समय, ग्रीनविच माध्य समय (Greenwich Mean Time-GMT) से 5 घंटे 30 मिनट आगे है।
उत्तर:-(A) तमिलनाडु
- सलेम स्टील प्लांट, तमिलनाडु के सेलम ज़िले में है।
उत्तर:-(C) नोएडा
- • भारतीय उर्वरक निगम लिमिटेड (Fertilizer Corporation of India Limited), भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के स्वामित्व के अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जिसका कॉर्पोरेट कार्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है।
उत्तर:-(B) जे.के. शहर
- भारत में एल्युमीनियम का पहला कारखाना पश्चिम बंगाल के जेके नगर में 1937 में स्थापित किया गया था।
- इस कारखाने का नाम 'ऐल्युमीनियम कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया' था।
उत्तर:-(A) कपड़ा उद्योग
- भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि के बाद कपड़ा उद्योग दूसरे नंबर पर आता है।
- कपड़ा उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था के सबसे पुराने उद्योगों में से एक है।
उत्तर:-(B) 1971
- भारतीय जूट निगम लिमिटेड (JCI) एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
- भारतीय जूट निगम लिमिटेड भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
- JCI पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद बनाने और प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए काम करता है।
उत्तर:-(C) नेपानगर
- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज़िले के नेपानगर में अखबारी कागज़ बनाने का कारखाना है।
- नेपानगर के इस कारखाने का नाम नेपा लिमिटेड है।
- नेपानगर का यह भारत का पहला अखबारी कागज़ बनाने वाला कारखाना है।
उत्तर:-(D) होशंगाबाद
- मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में सिक्योरिटी पेपर मिल है। यहां बैंक नोट और प्रतिभूति कागज़ बनता है।
उत्तर:-(A) कर्नाटक
- कर्नाटक भारत में कॉफ़ी का सबसे ज़्यादा उत्पादन करने वाला राज्य है।
- कर्नाटक में देश की कुल कॉफ़ी का 70% से ज़्यादा उत्पादन होता है।
- कर्नाटक अरेबिका और रोबस्टा जैसी कॉफ़ी की किस्में उगाई जाती है।
- कर्नाटक के चिकमंगलूर, कोडागू, और हासन ज़िलों में कॉफ़ी की खेती के लिए अनुकूल जलवायु परिस्थितियां है।
उत्तर:-(D) उत्तर प्रदेश
- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ज़िले में स्थित है।
- उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एवं समृद्ध जैव विविधता वाला दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है।
- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान राष्ट्रीय उद्यान बाघों और बारहसिंगा के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
उत्तर:-(A) જેમ્સ પ્રિન્સેપ
- कई बार बंगाल में बाढ़ का कारण बनाने वाली दामोदर नदी को 'बंगाल का शोक' कहा जाता है।
- दामोदर नदी पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्यों में बहती है।
- पहले दामोदर नदी बाढ़ के लिए जानी जाती थी।
- बार-बार अपने प्रवाह की दिशा बदलने वाली कोसी नदी को 'बिहार का शोक' कहा जाता है।
Report Card
Total Questions Attempted: 0
Correct Answers: 0
Wrong Answers: 0
--
हमें उम्मीद है कि भारत के भूगोल पर आधारित ये 50 महत्वपूर्ण MCQs आपकी परीक्षा तैयारी में सहायक साबित होंगे। नियमित अभ्यास और सही जानकारी ही सफलता की कुंजी है। यदि आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें और हमारी वेबसाइट gkfact.com पर उपलब्ध अन्य GK और Geography से जुड़ी पोस्ट भी पढ़ें।
ऐसी ही महत्वपूर्ण GK, MCQs और परीक्षा उपयोगी कंटेंट के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें और विज़िट करते रहें। आपकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ! 🌟
भारत का भूगोल – Indian Geogrpahy MCQs in Hindi – के वारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।